झारखंड में मई 2026 तक 3451 विशेष शिक्षकों की होगी नियुक्ति, तैयारी कर रहे शिक्षकों में खुशी

रांची : राज्य में मई 2026 तक 3451 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाएगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही विज्ञापन निकालकर आवेदन आमंत्रित करेगा। इसके बाद चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले मार्च 2026 में परीक्षा लेने के बाद मई तक रिजल्ट जारी कर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। झारखंड हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद अब प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षकों की नियुक्ति मामले में आ रही बाधा दूर हो गई है।

शुरू होगी विशेष शिक्षकों की चयन प्रक्रिया

इधर, झारखंड कोर्ट के आदेश के बाद जेएसएससी जल्द ही विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने तैयारी कर रही है। आयोग का मानना है कि हाईकोर्ट के फैसले के अनुरूप विशेष शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।. इधर, इस नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे शिक्षकों में खुशी देखी जा रही है।

आयोग पर हो सकता अवमानना ​​का केस

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में 3451 पदों पर विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की अनुमति दी है जबकि अन्य शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक बरकरार रखी है। अदालत ने कर्मचारी चयन आयोग को मार्च 2026 तक परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है। यदि समय पर यह नहीं होता है तो आयोग पर कोर्ट के आदेश की अवमानना का केस चलेगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने पर अवमानना का मामला भी सरकार पर चलाया जा सकता है।

नियुक्ति प्रक्रिया में कितना समय लगेगा

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति के लिए अधिसूचना भेज दी गई है लेकिन कोर्ट के आदेश के कारण विज्ञापन जारी करने का कार्य रोक दिया गया है। इस पर अदालत ने आयोग से पूछा कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया में कितना समय लगेगा।

आयोग के अधिवक्ता संजय पिपरावाल और प्रिंस कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि मार्च 2026 तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि इसके माध्यम से दिव्यांग स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। इन स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पूरे सप्ताह राहत के आसार; बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

नोएडा, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को...

छात्रों के लिए तैयार होगा प्लान बी, सिविल सेवा के साथ हम वैकल्पिक करियर भी सिखाएंगे : अवध ओझा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर शिक्षाविद् अवध ओझा ने कहा कि अब नए एकेडमिक मॉडल का विस्तार हो रहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत