चाकुलिया के लाल व समाजसेवी गिरधारी लाल गोयनका बने अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 29 अक्टूबर को होगा भव्य स्वागत समारोह

चंद्रदेव सिंह राकेश

  • कोलकाता, जमशेदपुर और घाटशिला से आएंगी प्रमुख हस्तियां
  • चाकुलिया गौशाला में होगा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

चाकुलिया । झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया में इन दिनों उत्साह और गर्व का माहौल है।, चाकुलिया की माटी के लाल और अभी कोलकाता में निवास करने वाले क्षेत्र के सुप्रसिद्ध उद्यमी, समाजसेवी और चाकुलिया गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी लाल गोयनका को देश की प्रतिष्ठित संस्था अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अपने गृह नगर चाकुलिया में इस जिम्मेदारी के बाद पहली बार आगमन पर 29 अक्टूबर को उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारी जोरों पर है।

समाज में उत्सव का माहौल
चाकुलिया के लोग इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं।
गिरधारी लाल गोयनका के सम्मान में चाकुलिया गौशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मारवाड़ी सम्मेलन की स्थानीय इकाई, मारवाड़ी युवा मंच, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन और पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन समेत कई सामाजिक संस्थाएँ सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में चाकुलिया, घाटशिला और जमशेदपुर के अलावा कोलकाता और अन्य शहरों से भी गणमान्य लोग शामिल होंगे।

आयोजन को भव्यता देने के लिए कोलकाता से विकास माधोगढ़िया, सुरेश बंसल, रमेश लोधा, संजय गोयनका, श्रेयांस डुग्गर और इंदर गोयनका जैसी प्रसिद्ध हस्तियाँ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
वहीं जमशेदपुर से उमेश शाह, विवेक चौधरी और अन्य कई दिग्गज समाजसेवी भी उपस्थित रहेंगे।

चाकुलिया के लिए गर्व का क्षण
इस अवसर पर कई प्रमुख समाजसेवियों ने गोयनका को बधाई दी है।, जाने माने समाजसेवी और मार्गदर्शन की भूमिका निभाने वाले रवि झुनझुनवाला, संजय लोधा, आलोक लोधा और आनंद सेकसरिया ने कहा कि गिरधारी लाल गोयनका का राष्ट्रीय स्तर पर चयन चाकुलिया और पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने विश्वास जताया कि गोयनका के नेतृत्व में चाकुलिया गौशाला और अन्य सामाजिक संस्थाएँ नई ऊँचाइयाँ छुएंगी, और चाकुलिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और भी चमकेगा।

गौसेवा व समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल
गिरधारी लाल गोयनका लंबे समय से गौसेवा, शिक्षा और समाज को ऊपर उठाने के लिए सक्रिय हैं।
उनके नेतृत्व में चाकुलिया गौशाला ने कई सामाजिक अभियानों को आगे बढ़ाया है — जिनमें पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए सेवा कार्य शामिल हैं।
उनकी सादगी, संगठन कौशल और सेवा भाव ने उन्हें समाज में एक आदर्श और प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया है।

स्वागत नहीं, यह सम्मान पूरे चाकुलिया का
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल गिरधारी लाल गोयनका का नहीं, बल्कि पूरे चाकुलिया के सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है।
गांव-शहर के लोग मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाने में जुटे हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, अभिनंदन समारोह और सामूहिक भोज का भी आयोजन होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक...

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांस...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत