बहरागोड़ा में महाजनी देवी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया शिविर का आयोजन, 55 यूनिट रक्त संग्रहित

सिटी नर्सिंग होम, बहरागोड़ा में युवाओं और महिलाओं की उमड़ी भीड़, रक्तदाता हुए सम्मानित

बहरागोड़ा : सिटी नर्सिंग होम, बहरागोड़ा में महाजनी देवी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिटी नर्सिंग होम के निर्देशक लेप्रोस्कोपीक सर्जन डॉ. चंदन सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इससे पहले दोनों अतिथियों ने स्वर्गीय महाजनी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शिविर में स्थानीय युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण रहा।

इस अवसर पर डॉ. चंदन सिंह ने कहा कि “स्वर्गीय महाजनी देवी की पुण्य स्मृति में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है। युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायी है। हम हर वर्ष दो बार ऐसे शिविर का आयोजन करेंगे ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना बनी रहे।

शिविर में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वालों में आदित्य करण,दोला करण, कमल कांत सिंह, राकेश भोल, राकेश घोष, जयदीप घोष, मानस साव, बृहस्पति राणा देवाशीष कुईला, सुशांत पात्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

मानगो में कोलकाता ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, छत की टीन काटकर घुसे चोर; 4 किलो चांदी और नकदी ले उड़े

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत