बेटे की हत्या की धमकी, पश्चिम चम्पारण से भाजपा सांसद डॉ. संजय जयसवाल से मांगी 10 करोड़ रंगदारी

48 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, छानबीन की प्रक्रिया जारी

पटना : बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चम्पारण से भाजपा सांसद डॉ. संजय जयसवाल से मोबाइल पर फोन कर अज्ञात अपराधियों ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं मिलने पर उनके एकलौते चिकित्सक पुत्र शुभम जयसवाल की हत्या करने की धमकी दी गयी है। शनिवार को नगर थाना में दो अज्ञात मोबाइल धारकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना 23 अक्टूबर की है। इस मामले में अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

धमकी मिलने के बाद सांसद का परिवार दहशत में है और पुलिस से शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने मामले में एफआईआर भी दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है। पूरे मामले में बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि सांसद डॉ. संजय जयसवाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।

शीघ्र ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एफआईआर में सांसद ने बताया है कि 23 अक्टूबर की दोपहर 12.40 बजे से 12.44 बजे तक दो बार दो अलग-अलग नम्बरों से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उनके बेटे डॉ. शिवम जयसवाल को जान से मारने की धमकी देते हुए 10 करोड़ की रंगदारी मांगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

11 वर्षों से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के खिलाफ धरना, 15 दिन में शुरू नहीं हुई सप्लाई तो तेज होगा आंदोलन

जिला प्रशासन ने 14 जून से जलापूर्ति शुरू कराने का दिया था भरोसा दूरदराज से लोगों का लाना पड़ रहा पानी, बढ़ जाती हैं परेशानियां गर्मी...

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत