झारखंड पुलिस ने बिहार की सीमा से लगे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रांची : झारखंड पुलिस ने शनिवार को चुनावी राज्य बिहार की सीमा से लगे प्रदेश के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को माओवादियों एवं आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभियान और राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी माइकल राज एस ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू, कोडरमा, देवघर, साहिबगंज और दुमका जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ समीक्षा बैठक की।

माइकल ने जिला पुलिस प्रमुखों से अंतरराज्यीय जांच चौकियों पर सतर्कता बढ़ाने और माओवादियों एवं आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा। बयान में कहा गया है कि माइकल ने जिला पुलिस प्रमुखों को बिहार में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों, अवैध आग्नेयास्त्रों और अवैध धन के अंतरराज्यीय प्रवाह को रोकने का भी निर्देश दिया। इसमें बताया गया है कि पुलिस अधीक्षकों से “दोनों राज्यों में वांछित अपराधियों, वारंट धारकों और हिस्ट्रीशीटर के संबंध में खुफिया जानकारी साझा करने” और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बयान के मुताबिक, माइकल ने पुलिस अधीक्षकों को “सक्रिय अंतरराज्यीय संगठित अपराध गिरोहों के प्रमुखों और सदस्यों के साथ-साथ झारखंड में रहने वाले बिहार के वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी संयुक्त कार्रवाई करने” का भी निर्देश दिया। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

फ्रांस के प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में शुरू हुई यूपीआई सेवा, पीयूष गोयल बोले- यूपीआई के ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्रतिष्ठित रिटेल स्टोर...

डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की ‘ग्रेट ग्रीन वॉल’ पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद

अमरावती, 16 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को राज्य की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल और 1,050 किलोमीटर लंबी तटरेखा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेना के जवान से मारपीट, शराब नहीं दिलाने पर हमला

गम्हरिया में भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एनसीसी ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के हेडक्वार्टर डायरेक्टरेट जनरल ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत