जमशेदपुर में पुलिस चेकिंग में मिली बड़ी कामयाबी, बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

दो बाइक, एक स्कूटी बरामद, गिराेह के अन्य सदस्यों को तलाश रही पुलिस

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान एक बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने मर्सी हॉस्पीटल गोलचक्कर के पास चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान एक बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05DT-1287) पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया।

पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर दोनों युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके और सवालों के जवाब में टालमटोल करने लगे। शक के आधार पर दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान राहुल मुखी और अजय मुखी, दोनों बिरसानगर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई। वाहन के सत्यापन में पता चला कि बाइक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

गहन पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की और अपने एक साथी विकास शर्मा उर्फ बबुआ बच्चा का नाम बताया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विकास को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो और मोटरसाइकिलें तथा एक स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पुराने अपराधी हैं और सिदगोड़ा, बिरसानगर, टेल्को व सीतारामडेरा थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट और मारपीट के कई मामलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह शहर के किन-किन इलाकों में सक्रिय था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केंद्र ने पीएमईजीपी योजना के तहत 22,259 नई इकाइयों को जारी की 504 करोड़ रुपए की सब्सिडी

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जम्मू-कश्मीर में पीएमईजीपी लोन घोटाले पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ा कदम...

किस-किस ने छोड़ी टीएमसी, अभी औपचारिक ऐलान नहीं: कीर्ति आजाद

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में चल रही अटकलों और बागी रुख को लेकर सख्त बयान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत