झारखंड के नए मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार

रांची: झारखंड सरकार ने 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से मंगलवार शाम इस आशय की अधिसूचना जारी की गई।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्य सचिव पद के साथ-साथ अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इससे पहले वे विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, तथा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का प्रभार

राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुख्य सचिव पद के अन्य दावेदार भी थे

आईएएस अविनाश कुमार से पहले 1988 बैच की अधिकारी अलका तिवारी मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थीं। उनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो गया। उन्होंने 1 नवंबर 2024 को इस पद का कार्यभार संभाला था।

अलका तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद के लिए वरिष्ठता सूची में शामिल शैलेश कुमार सिंह (1991 बैच) और निधि खरे (1992 बैच) भी दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन दोनों अधिकारी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।

अविनाश कुमार वरिष्ठता सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा अजय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, और नितिन मदन कुलकर्णी (सभी 1995 बैच) के नाम भी संभावित उम्मीदवारों के रूप में सामने आए थे। तीनों अधिकारी वर्तमान में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

झारखंडः गढ़वा में सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 दिनों में राज्य में ऐसी 11वीं घटना

गढ़वा, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत