डिमना डैम और 18 मौजा के विस्थापितों का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सशस्त्र प्रदर्शन

सिटी एसपी के वाहन को घेरा, नारेबाजी की, दूसरे रास्ते से उन्हें निकलना पड़ा

जमशेदपुर : डिमना डैम के 21 गांव और जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के कथित 18 मौजा के विस्थापितों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डिमना डैम के कारण 21 गांव और टाटा शहर जिस भूमि पर बसा है, उसके 18 मौजा के मूल वासियों की आज तक अनदेखी हो रही है। उनकी मांग है कि टाटा लीज नवीकरण से पूर्व उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। प्रदर्शनकारियों का मुख्य निशाना टाटा स्टील है। उनका कहना है कि कंपनी की वजह से ही विस्थापितों को आज तक उनका मौलिक अधिकार नहीं मिला है।

परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन के दौरान ही सिटी एसपी भोजन के लिए उपायुक्त कार्यालय के रास्ते जब बाहर निकले, तो प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। साकची थाना प्रभारी और मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन को समझाने का काफी प्रयास किया, परंतु वे और उग्र होकर नारेबाजी करने लगे। इसके कारण सिटी एसपी को अपना वाहन वापस करना पड़ा। बाद में वे जिला परिवहन पदाधिकारी के सामने के बंद दरवाजे को खुलवाकर बाहर निकले।

इससे पहले 14 सितंबर को बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह फुटबॉल मैदान में शम्भू सिंह की अध्यक्षता में टाटा विस्थापित , मिर्ज़ाडीह डैम विस्थापितों एवं डैम के आस-पास के 21 गांव की सड़क, स्वस्थ्य एवं टाटा कम्पनी द्वारा जवरन रैयतों को घर से बेदखल करने आदि विषयों पर चचा्र हुई थी।

विस्थापितों कि और से बिभीन्न बिन्दुओं पर विचार मंथन किया गया था। उनकी प्रमुख मांगों में टाटा लीज नवीकरण के पहले 18 मौजा के रैयत एवं डिमना डैम विस्थापितों का सर्वे हो, टाटा विस्थापितों को विस्थापन प्रमाण पत्र दिया जाय, लीज नवीनीकरण कमेटी में विस्थापितों के प्रतिनिधि को शामिल किया जाए। इसके अलावा मिर्जाडीह बांध से सटे 21 गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्वस्थ्य एवं बुनियादी सुविधा जल्द बहाल करने एवं 5 अगस्त को राजकीय शोक के दिन घर मिर्ज़ाडीह में टाटा कम्पनी द्वारा धर तोड़ने से लोगों में भारी आक्रोष है। बाद में विस्थापितों एवं ग्रामीणों की ओर से निर्णय लिया गया था कि 23सितंबर को टाटा विस्थापित (86 वस्तियों के मूल रैयत), मिर्ज़ाडीह बांध विस्थापित एवं 21 गांव गांव के लोग डिमना तिलका मांझी चौक से पदयात्रा सह एक दिवसीय धरना उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर में करेंगे। 14 सितंबर की बैठक में मुख्य रूप से हरमोहन माहतो, राकेश सिंह , नारायण महतो , प्रहलाद गोप उतम प्रधान मंगल सिंह, अबोध सिंह,बुदधीनाथ किसकु , मंगल मांझी रबी लोहार उमेश किसकु, रबी किसकु  आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत