चैम्बर चुनाव : जनता के बीच टीम केडिया और काँवटिया

“हर दिल से जुड़ाव, हर कदम पर विश्वास – यही है टीम केडिया व काँवटिया की पहचान”

जुगसलाई में टीम केडिया व काँवटिया का प्रचार अभियान, उमड़ा उत्साह और समर्थन

जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव (2025–27) के मद्देनज़र टीम केडिया एवं काँवटिया ने शनिवार को जुगसलाई क्षेत्र में शक्ति और एकजुटता का ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए विशाल प्रचार अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान डी’कोस्टा रोड, राम टेरिटरी रोड, मारवाड़ी पाड़ा रोड, मेन रोड, रानी सती मंदिर रोड, गुरुद्वारा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में पदयात्रा और जनसंपर्क किया गया, जहाँ सदस्यों और समर्थकों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

आज सुबह मिलानी हॉल, बिस्टुपुर में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें टीम के मार्गदर्शक श्री विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में चुनावी रणनीति, रोडमैप और वोटरों तक पहुँचने के लिए विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों ने सीधे मतदाताओं से संवाद (कॉलिंग) करने का संकल्प लिया।

अभियान में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही जिनमें प्रमुख रूप से मनोज गोयल, मुकेश मित्तल( जुगसलाई), सुमित केडिया, अनंत मोहंका सहित अनेक गणमान्य लोग टीम के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

टीम केडिया और काँवटिया से विजय आनंद मूंका, मानव केडिया, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), पुनीत काँवटिया, अनिल मोदी, हर्ष बाक्रेवाल, अनिल रिंगासिया, राजीव अग्रवाल, सुरेश शर्मा (लिप्पू), भारत मकानी, विनोद शर्मा, अंशुल रिंगासिया, अश्विनी कुमार अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पियूष गोयल, मोहित मूंका, पियूष चुरिवाला, उमेश खिरवाल, पवन नरेडी, रोहित काबरा, अभिषेक काबरा, अमीष अग्रवाल, शुभम सेन, प्रांजल सरावगी, पंकज पटेल, राजेश जैसुका, अजय भालोटिया, पियूष गोयल, मनीष गोयल, बबलु अग्रवाल मिनी, दीपक चेतानी, अमित संघी, महेश संघी, आकाश मोदी, कौशिक मोदी, अशोक गोयल, दिलीप अग्रवाल, प्रीतम जैन, सन्नी संघी, विकास गढ़वाल, विष्णु गोयल, सुमन नागेलिया समेत अनेक साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस ऊर्जावान अभियान ने चुनावी माहौल को लोकतंत्र के उत्सव में बदल दिया, जहाँ हर सदस्य ने एकजुट होकर बेहतर भविष्य और प्रगति की गूंज को और मजबूत किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के रायरांगपुर पुलिस जिले का उद्घाटन किया

भुवनेश्वररायरांगपुर, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और जनसेवाओं में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत