टाटा मोटर्स में 12.3 फीसदी बोनस के साथ 375 कर्मियों का स्थायीकरण

इस साल कर्मचारियों को अधिकतम बोनस 75223 रुपये और औसत 50160 रुपये मिलेगा

148 टीएमएसटी और एफटीए के नियोजन का रास्ता साफ, जल्द होगा मेडिकल टेस्ट

टाटा मोटर्स में टीएमएसटी के युग का समापन, अगले साल बाई सिक्स कर्मी भी इतिहास बन जाएंगे

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कर्मियों को इस साल 12.23 प्रतिशत बोनस मिलेगा। पिछले साल 11 प्रतिशत बोनस मिला था। शनिवार 23 अगस्त को प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ। समझौते के अनुसार इस साल कर्मचारियों को अधिकतम 75223 रुपये और औसत 50160 रुपये बोनस की राशि मिलेगी। पिछले साल कर्मचारियों को अधिकतम बोनस के रूप में 63872 एवं औसत बोनस के तौर पर 46418 रुपए मिले थे। इस तरह अधिकतम बोनस की राशि में 11351 रुपये और न्यूनतम बोनस की राशि में 3742 रुपेये की बढ़ोतरी हुई है। बोनस का लाभ कंपनी के सात हजार स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा। जबकि 1300 अस्थाई बचे कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस की राशि मिलेगी। सुपरनुएशन के तहत आने वाले कर्मियों को 15048 रुपए बोनस मिलेगा। इस तरह टाटा मोटर्स जमशेदपुर के कर्मचारियों के बोनस पर लगभग 40 करोड़ रुपये का भार आएगा। बोनस की राशि अगस्त माह के वेतन के साथ एक सितंबर को मिल जाएगी। बोनस समझौते पर हस्ताक्षर प्रबंधन की ओर से कंपनी के वीपी विशाल बादशाह, सीएचआरओ सीताराम कांडी, प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणय कुमार और ईआर हेड सौमिक रॉय जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

375 कर्मचारियों का होगा स्थायीकरण

टाटा मोटर्स में बोनस के साथ ही स्थायीकरण की परम्परा है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि बोनस के साथ ही हम इस बार 375 बाई सिक्स कर्मियों का स्थायीकरण भी करा रहे हैं। इसमें चरणबद्ध तरीके से स्थायी हो रहे 225 बाई सिक्सकर्मियों के अलावा 150 अतिरिक्त है। बकौल सिंह, हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द अस्थाई पूल खत्म हो। पिछले जून माह तक 2700 बाई सिक्स में से 1675 कर्मियों का स्थायीकरण हो चुका था और 1050 बाई सिक्सकर्मी बचे हैं। इसमें से 375 का इस बार स्थायीकरण हो रहा है। ऐसे में अब केवल 650 बाई सिक्स कर्मी बच जाएंगे जो अगले साल जून के पहले स्थायी हो जाएंगे। इस तरह टाटा मोटर्स में टेम्पोरेरी युग का समापन हो जाएगा और बाई सिक्स जैसे टर्म गुमनामी में खो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स में हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में गत 25 जनवरी 2024 को हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत चरण बद्ध तरीके से स्थायीकरण की प्रक्रिया चल रही है।

समझौते में 148 टीएमएसटी और एफटीए का भी नियोजन

इस समझौते के तहत ट्रेनिंग करके बैठे 148 टीएमएसटी और एफटीए का भी नियोजन होगा। महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि इस नियोजन के साथ ही कंपनी में टीएमएसटी के युग का भी समापन हो जाएगा। अब कंपनी में इंट्री केवल फूल टाइम अप्रेंटिंस से ही होगी। उन्होंने बताया कि इन 148 कर्मियों को कंपनी में काम के साथ ही तीन साल का डिप्लोमा कराया जाएगा। इस डिप्लोमा कोर्स के लिए कंपनी ने अरका जैन यूनिवर्सिटी के साथ समझौता कर रखा है। महामंत्री ने बताया कि डिप्लोमा करने के लिए कर्मचारी को एक पैसा भी नहीं देना होगा। वे डिप्लोमा कर चाहे तो सुपरवाइजर (व्हाइट कॉलर जॉब) भी बन सकते हैं। नहीं तो वे ब्लू कॉलर जॉब (कर्मचारी) में ही रह सकते हैं। यूनियन ने प्रबंधन के साथ यह समझौता किया है कि अगर ये कर्मी चाहे तो डिप्लोमा के बाद बीटेक और एमबीए कर अधिकारी बन सकते हैं। वे काम के साथ यह डिग्री ले सकते हैं और उन्हें इसके लिए एक पैसा भी नहीं देना होगा।

हम केवल बोनस की राशि पर समझौता नहीं करते :महामंत्री

यूनियन कार्यालय पहुंच कर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह यूनियन सबको ध्यान में रखकर बोनस करती है। शहर की अन्य कंपनियों में सिर्फ रकम को लेकर बोनस समझौता होता है, लेकिन हमारे यहां स्थायीकरण से लेकर अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनानी होती है। उन्होंने मजदूरों से बोनस की रकम का सदुपयोग करने की अपील की। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि विगत तीन माह से हम लोग बोनस को लेकर रणनीति बनाने में लगे थे। आज चिंता खत्म हुई सबों का साथ मिला।

टीएमएसटी, अप्रेंटिंस और बाई सिक्स कर्मियों का स्थायीकरण बहुत बड़ी उपलब्धि :प्रवीण सिंह

यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले यूनियन के लिए परीक्षा की घड़ी होती है। रकम को लेकर बोनस समझौता से कहीं महत्वपूर्ण है टीएमएसटी, अप्रेंटिस एवं बाई सिक्स कर्मचारियों का परमानेंट होना। इस बार बोनस में बड़ी उपलब्धि हुई है। आगे भी बड़ा काम होना है। आप सब नेतृत्व पर ऐसे ही भरोसा बनाए रखें।

बोनस के बाद उड़े रंग-गुलाल

बोनस समझौता के बाद टाटा मोटर्स मेन गेट से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी गाजे-बाजे के साथ अध्यक्ष और महामंत्री को फूल माला पहना कर अबीर गुलाल लगाया। यूनियन पदाधिकारी यूनियन कार्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचे। सभी कर्मचारियों विशेष कर वैसे लोग जिनका स्थायीकरण हुआ है या जिनके लिए डिप्लोमा प्रोग्राम सुनिश्चित हुआ है काफी जोश के साथ अध्यक्ष और महामंत्री स्वागत किए।

टाटा मोटर्स में किस साल कितना बोनस

साल बोनस प्रतिशत स्थायीकरण

2025 12.3 375

2024 11.0 450

2023 10.1 355

2022 10.6 352

2021 10.6 281

2020 10.0 221

2019 12.9 306

2018 12.2 305

2017 10.0 301

2016 12.0 250

2015 10.0 321

2014 10.5 250

2013 13.3 250

2012 17.0        150

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से...

दलबदल विरोधी कानून को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया है : शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव

रत्नागिरी, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव ने पार्टी में चल रहे उथल-पुथल और 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर मीडिया से बातचीत की।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत