ट्रेजरी घोटाले की मार: 3 लाख सरकारी कर्मियों की सैलरी अटकी, जांच तेज, आज और कल होगी जांच समिति की बैठक

रांची: झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले का असर अब सीधे सरकारी कर्मचारियों की जेब पर पड़ रहा है। अप्रैल खत्म होने को है, लेकिन राज्य के करीब 3 लाख कर्मचारियों और मानदेय कर्मियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। स्थिति यह है कि वेतन कब जारी होगा, इसे लेकर न तो कोई स्पष्ट जवाब मिल रहा है और न ही अधिकारी खुलकर कुछ कह रहे हैं।

दरअसल, करोड़ों रुपये के इस घोटाले के खुलासे के बाद राज्य की वित्तीय व्यवस्था में हड़कंप मच गया है। पुलिस और पशुपालन विभाग के पेरोल सिस्टम में सेंधमारी कर फर्जी कर्मचारियों के नाम पर सरकारी राशि की निकासी की गई। मामला सामने आते ही सरकार ने सख्ती दिखाते हुए उच्चस्तरीय जांच और पोर्टल में तकनीकी सुधार के निर्देश दिए, जिसके चलते वेतन भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।

सैलरी पर पड़ा सीधा असर
प्रशासनिक सख्ती का असर राज्य के लाखों कर्मचारियों पर पड़ा है। 22 अप्रैल तक किसी भी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों या संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिल सका है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा ऑडिट और सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण भुगतान प्रक्रिया रुकी हुई है, जिससे कर्मचारियों में असमंजस और बेचैनी का माहौल है।

पूरे राज्य में जांच का दायरा
सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के सभी 24 जिलों के 33 कोषागारों से हुई निकासी की जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआत बोकारो से हुई, जहां फर्जी निकासी का मामला सामने आया। इसके बाद हजारीबाग, रांची और रामगढ़ में भी इसी तरह की गड़बड़ी उजागर हुई। वहीं पलामू, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और गोड्डा जिले भी जांच के दायरे में हैं।

हर निकासी पर नजर
वित्त विभाग अब ट्रेजरी से वेतन के नाम पर हुई हर निकासी की बारीकी से जांच कर रहा है। दुमका, गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्तों से रिपोर्ट मांगी गई है। सरकार ने शुरुआती जांच के बाद इसे पारंपरिक ट्रेजरी घोटाले की बजाय “वेतन घोटाला” करार दिया है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि अवैध निकासी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

जांच समिति की बैठक आज-कल
मामले की जांच तेज करने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति 23 और 24 अप्रैल को बोकारो और हजारीबाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें उपायुक्त, एसपी और ट्रेजरी से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही लेखा नियंत्रक और अंकेक्षण निदेशालय से जुड़े दस्तावेज भी तलब किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
झारखंड के इस ट्रेजरी घोटाले में पेरोल सिस्टम से छेड़छाड़ कर फर्जी कर्मचारियों के नाम जोड़े गए और उनके नाम पर वेतन निकाला गया। इतना ही नहीं, रिटायर हो चुके कर्मियों के डेटा को दोबारा सक्रिय कर सरकारी धन की अवैध निकासी की गई। यह गड़बड़ी मुख्य रूप से पुलिस और पशुपालन विभाग में सामने आई है।

फिलहाल, पोर्टल में सुधार, सुरक्षा ऑडिट और जांच की प्रक्रिया जारी है, जिसके चलते लाखों कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है और सभी की नजर अब जांच रिपोर्ट और भुगतान शुरू होने पर टिकी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वकालत में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली अंजली शर्मा को बार ने किया सम्मानित

चाईबासा में अंजली शर्मा को वकालत में गोल्ड मेडल मिलने पर बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया और उन्होंने गरीबों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 17 अप्रैल को दर्ज मामले का खुलासा हुआ।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर में 26 अप्रैल को बड़ा अभियान, यात्रियों से लिए जाएंगे हस्ताक्षर

प्लेटफॉर्म-वार टीमें बनेंगी, क्यूआर कोड के जरिए भी दर्ज होगी शिकायत और सुझाव, क्यूआर कोड वाला पर्चा भी दिया जाएगा, क्यूआर कोड स्कैन करके...

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग विवाद के बीच छोड़ा पद

काठमांडू: नेपाल की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत