आमबागान मैदान में सजेगा ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’, 24 अप्रैल को भव्य उद्घाटन

जमशेदपुर : साकची स्थित आमबागान मैदान में 24 अप्रैल 2026 को “फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड” का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में फन वर्ल्ड के संचालक चंद्रशेखर पर्वत ने जानकारी दी कि उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस मेले में आम लोगों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों, युवाओं और परिवार के सभी सदस्यों के लिए सुरक्षित और रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे।

मेले के प्रमुख आकर्षणों में बड़े और छोटे झूलों के साथ बच्चों के लिए खास झूले, खिलौनों की दुकानें, विभिन्न राज्यों के टेक्सटाइल स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल और महिलाओं के लिए मनिहारी (सौंदर्य व उपयोगी सामान) स्टॉल शामिल हैं।

इसके अलावा, मेले में देशभर से आए कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पाद भी लोगों को देखने और खरीदने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी कला और हुनर की झलक भी दिखाई देगी।

“फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड” एक ऐसा आकर्षक स्थल होगा, जहां मनोरंजन, खरीदारी और खान-पान का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस मेले में पहुंचकर इसका भरपूर आनंद उठाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कपाली में बंद पड़े ईंट भट्टे में लाखों की चोरी, मशीनों के पार्ट्स और उपकरण ले उड़े चोर

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत