August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला जेल में अदालत व मेडिकल कैंप, बंदियों को SPRUHAA योजना की दी गई जानकारी

सरायकेला जेल में अदालत व मेडिकल कैंप, बंदियों को SPRUHAA योजना की दी गई जानकारी

निःशुल्क विधिक सहायता व पुनर्वास पर जोर

बंदियों के साथ उनके परिवार भी होंगे लाभान्वित

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सरायकेला-खरसावां की ओर से रविवार को जेल परिसर में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की SPRUHAA योजना 2025 को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में डालसा के सचिव तौसीफ मेराज ने बंदियों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श, पुनर्वास सहयोग और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ बंदियों के साथ उनके परिवारों को भी मिलेगा।

इस मौके पर जेल अधीक्षक सतेंद्र कुमार, एलएडीसी चीफ दिलीप कुमार शाह सहित चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। चिकित्सा शिविर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को उपचार उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन से लाभार्थियों और उनके परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading