August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया में शिक्षा सप्ताह के तहत एकल नृत्य प्रतियोगिता, रोनिका ने हासिल किया प्रथम स्थान

गम्हरिया में शिक्षा सप्ताह के तहत एकल नृत्य प्रतियोगिता, रोनिका ने हासिल किया प्रथम स्थान

गम्हरिया: भारत संस्कार ट्रस्ट की ओर से शिक्षा सप्ताह 2026 के तहत आदित्यपुर की भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्कूली प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना डॉ. मीनाक्षी मधुरिमा थीं। वहीं वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, भारत संस्कार ट्रस्ट के महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉ. नथुनी सिंह और संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मां सरस्वती की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित एकल नृत्य प्रतियोगिता शुरू हुई।

प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, देशप्रेम और लोक परंपराओं की झलक पेश की। आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सोनुआ सहित पश्चिम सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी उभरती प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रोनिका ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में जमशेदपुर के जुस्को स्कूल साउथ पार्क की छात्रा रोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में संस्कार प्ले स्कूल की अनन्या प्रथम रहीं।

डीएवी एनआईटी की भाग्यश्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान के लिए डीएवी एनआईटी की मानविका और उड़िया उच्च विद्यालय की आरोही संयुक्त रूप से चयनित हुईं।

शिक्षकों और आयोजन टीम ने निभाई अहम भूमिका

समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद ने किया। महासचिव डॉ. नथुनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार प्ले स्कूल की प्राचार्य उर्वशी, शिक्षिकाओं ज्योति, मुनमुन, आकृति और रिया सहित सुबीर तथा नृत्य शिक्षकों राज ज्योति योग, सुनील, अंजना और सावित्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading