मानगो के डॉक्टर बदर नर्सिंग होम में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गई युवक की जान, हंगामा

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के डॉक्टर बदर नर्सिंग होम में अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने पहुंचे युवक की इलाज के दौरान की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई।

आरोप है ऑपरेशन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों में नर्सिंग होम ने हंगामा किया। परिजन डॉक्टर और नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मृतक के परिजनों के अनुसार युवक को पेट दर्द की शिकायत लेकर उसे डॉक्टर बदर नर्सिंग होम ले गए। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजन राजी हो गए। ऑपरेशन के पहले उसकी हालत ठीक थी। ऑपरेशन की तैयारी के दौरान ही उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन दिया। उसके बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी।

परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों में हिम्मत होती तो इस्तीफा देते, हुमायूं कबीर ने कसा तंज

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा कि अगर तृणमूल के 20 पूर्व सांसदों...

राष्ट्रों को ऐसे मंचों की जरूरत है जो विविध दृष्टिकोणों को एक साथ ला सकें : प्रणव अदाणी

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्या में 'चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत