रामनवमी को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, डीआईजी ने शांति और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट रहने को कहा, सीसीटीवी, कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए, शहर के लोगों से की अपील-अफवाह पर न दें ध्यान

जमशेदपुर: रामनवमी जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा आज शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की।

बैठक में सीनियर एसपी, सिटी एसपी तथा ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीआईजी इंद्रजीत ने अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में निकलने वाले झंडा जुलूस के निर्धारित रूट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रूट पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संभावित बाधाओं का जायजा लिया तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि सभी रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, साथ ही सीसीटीवी, कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

तेज आंधी के बाद जमशेदपुर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

जमशेदपुर: शहर में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। दोपहर बाद आसमान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा बुधवार : कांदरबेड़ा में हाईवा चालक और बहरागोड़ा में टेंपो चालक की मौत

बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत,पांच लोग हुए घायल, घायलों का बहरागोड़ा अस्पताल में चल रहा इलाज जमशेदपुर...

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत