जमशेदपुर के छठ घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्रतियों ने भगवान भास्कर की आराधना की

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान स्वर्णरेखा, खरकई के दोमुहानी, सोनारी, बागबेड़ा घाटों और विभिन्न तालाबों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सूर्य मंदिर में काफी भीड़ दिखी।

इस वर्ष चैती छठ के दौरान भी भीड़ उमड़ी। घाटों पर व्रतधारी महिलाएं और पुरुषों की भारी भीड़ देखने को मिली। व्रतियों और भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान सूर्य की आराधना की।

शहर के प्रमुख घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और प्रशासन द्वारा सुरक्षा व सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

घाटों पर पारंपरिक गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। चारों ओर साफ-सफाई, रोशनी और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही।

देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, जिससे पूरा शहर छठ महापर्व की आस्था में डूबा नजर आया। सूर्य मंदिर छठ घाट में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर व्रतियों का खास ख्याल रखा गया है। मंदिर और तालाब परिसर में काफी सजावट भी की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रामनवमी को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, डीआईजी ने शांति और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट रहने को कहा, सीसीटीवी, कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए, शहर के लोगों से की...

रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

जमशेदपुर । रामनवमी और विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल में इलाजरत एक मरीज ने शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदकर...

रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

जमशेदपुर । रामनवमी और विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत