साकची में ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का शुभारंभ, स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को मिलेगा बाजार

जमशेदपुर : शहर के साकची इलाके में शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। जमशेदपुर हाट के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को अपने विशिष्ट एवं पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा। जिला प्रशासन की पहल पर जमशेदपुर के प्रमुख वाणिज्यक क्षेत्र में बड़े शोरूम की तर्ज पर दो मंजिला ‘जमशेदपुर हाट – पलाश मार्ट’ का निर्माण कराया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जमशेदपुर हाट – पलाश मार्ट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध होगा। स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों अपने विशिष्ट एवं पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री कर सकेंगे तथा सीधे ग्राहकों से जुड़ सकेंगे। जिससे कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों की आय में वृद्धि होगी। साथ हीं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास को बल मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जीवेदोक अभियान के तहत महिलाओं एवं उद्यमियों को एक ही स्थान पर अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे स्वरोजगार एवं व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक पहल सुनिश्चित होगी।

इस दौरान गुमला जिला के महिला विकास मंडल बघिमा, पालकोट की दीदीयों के द्वारा सखी मंडलों से जुड़कर स्वरोजगार एवं व्यवसाय करने तथा आत्मनिर्भरता की कहानी बयां की।

जमशेदपुर हाट के भु-तल में पलाश मार्ट तथा सेरांग एवं प्रथम तल में दीदी कैफे संचालित किया गया है। पलाश मार्ट में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट, पाईटकर पेंटिंग, सेनेट्री आईटम, प्रसंस्कृत व मुल्य सवर्धित खाद्य सामग्रियां तेल, मधु आदि उपलब्ध होंगी। सेरांग में बोड़ाम के अंधारझोर में निर्मित तबला, मांदर, ढ़ोलक, नगाड़ा, डमरू आदि वाद्य यंत्र की प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। जबकि प्रथम तल में दीदी कैफे में स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। दीदी कैफे में स्टींम व पौष्टिक व्यंजन को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत