जमशेदपुर में रेलकर्मियों को मिलेगा एआई व साइबर सुरक्षा जैसी तकनीक का प्रशिक्षण

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा ने बहुविषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान का किया उद्धाटन

कहा-खड़गपुर से हावड़ा व चांडिल से गम्हरिया के बीच चौथी रेल लाइन को स्वीकृति मिल गई

री डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से चल रहा, अगले ढाई वर्षों में नई बिल्डिंग तैयार हो जाएगी

जमशेदपुर : टाटानगर में बहुविषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा ने किया। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम और अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

इस नये ट्रेनिंग सेंटर मे रेल कर्मचारियों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। बाग़बेड़ा क्षेत्र मे स्थित पुराना रेलवे स्कूल भवन को ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है.

विशेष ट्रेनिंग के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम और जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान XLRI के साथ समझौता किया है। XLRI के द्वारा रेलवे कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स जैसे आधुनिक विषयों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारतीय रेलवे में इस तरह की पहल को अनूठा कदम माना जा रहा है, जो कर्मचारियों को बदलते तकनीकी माहौल के अनुरूप तैयार करेगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा ने बताया की इस प्रशिक्षण संस्थान में रेलवे के विभिन्न विभागो इंजिनियरिंग , मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन के कर्मचारियों को एक ही स्थान पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खासतौर पर नए कर्मचारियों के लिए यहां कंप्यूटर बेस्ड ट्रेनिंग की सुविधा दी की गई है। इसके अलावा आधुनिक कंप्यूटर लैब, मॉडल बोगी, ट्रैक सिस्टम, शंटिंग प्वाइंट और क्रॉसिंग से जुड़े प्रैक्टिकल प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है.

उन्होंने बताया की रेलवे तेजी से आधुनिक तकनीकों को अपना रहा है, ऐसे में कर्मचारियों का भी तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस तरह के प्रशिक्षण संस्थान विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय की योजना के तहत देश के सभी मंडलों में ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे रेल परिचालन और अधिक सुव्यवस्थित होगा।

उन्होंने टाटानगर रेलवे स्टेशन के री डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है और अगले ढाई वर्षों में नई बिल्डिंग तैयार हो जाएगी ।इसके अलावा खड़गपुर से हावड़ा तथा चांडिल से गम्हरिया के बीच चौथी रेल लाइन को स्वीकृति मिलने की जानकारी भी दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। बुधवार तड़के पुलिस...

जमशेदपुर फायरिंग कांड में घायल युवक की मौत

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में फायरिंग और चापड़ हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद टीएमएच में परिजनों ने हंगामा किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत