सोनारी में 18 मार्च को हिन्दू जागृति मंच निकालेगा शोभा यात्रा

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद् के मार्गदर्शन से हिन्दू जागृति मंच के बैनर तले सोनारी में वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

18 मार्च को दोपहर 2:00 बजे कागलनगर सेंटर, सोनारी में बड़ी संख्या में सनातनी एकत्रित होंगे और शोभा यात्रा सोनारी का भ्रमण करते हुए डिमना ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्थान करेगी।

नव वर्ष यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह है। सभी युवा रात्रि में जग कर नगर के प्रमुख चौक चौराहों और मार्गों को भगवा पताका से सजा रहे हैं। यात्रा का मुख्य आकर्षण देवी देवताओं की झांकी, भजन मंडली और पारम्परिक परिधान में मातृशक्ति यात्रा के प्रथम पंक्ति में रहेगी।

यात्रा मे हजारो की संख्या में हिन्दू माता – बहनें ,भाई यात्रा में सम्मिलित रहेंगे।

नव वर्ष की पूर्व सन्ध्या में आगामी नव वर्ष विक्रम संवत 2083 ,कलि वर्ष 5128 का स्वागत भव्य रूप से पूजा- अर्चना के साथ विश्व कल्याण की कामना और भारत माता की भव्य आरती के साथ उत्साह पूर्वक उत्सव मनाएंगे l

संवाददाता सम्मेलन में संतोष वर्मा, नवीन पाण्डे, सुखदेव सिंह, आदित्य वर्मा, अपर्णा दत्ता ने संयुक्त रूप से आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर अमित हलदर, दुर्गा देवी, विक्की, गौरी यादव, मुरली गोप, सिद्धार्थ दास, सोम, दीपू, युवराज, नितिन, भावेश मुकेश तथा विश्व हिन्दू परिषद् एवं हिन्दू जागृति मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत