सिदगोड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर आंगन में खड़ी स्कूटी की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रो-रो रोड का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक क्वार्टर का ताला तोड़कर आंगन में खड़ी स्कूटी लेकर चलते बने।

जानकारी के अनुसार, रो-रो रोड निवासी अभय सिंह के क्वार्टर घटना के वक्त घर बंद था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद आंगन में खड़ी स्कूटी को लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब अभय सिंह घर लौटे और दरवाजे का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखने पर स्कूटी गायब थी, जिसके बाद उन्होंने सिदगोड़ा थाना को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पूर्वी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा के अलग-अलग...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिला काफी लाभ : संजय झा

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामने आए वीडियो से...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत