होर्मुज की लहरों को पार कर पारडीह आशियाना वुडलैंड निवासी अंश त्रिपाठी लौटे भारत

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी ने युद्ध के तनाव के बीच बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत लौटने में सफलता हासिल की है।

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जहाज ‘शिवालिक’ पर तैनात अंश ने 13 मार्च को दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया। उनका जहाज अब गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।

अंश त्रिपाठी ने 26 नवंबर 2025 को जहाज पर अपनी ड्यूटी जॉइन की थी। उस समय खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण जहाज की यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

यूएई, कतर और सऊदी अरब से इंडियन ऑयल के लिए एलपीजी लेकर निकले इस जहाज को खतरे के बीच सफर करना पड़ा। 13 मार्च को जहाज के सुरक्षित रूप से होर्मुज पार करने की खबर मिलते ही उनके परिवार और परिचितों ने राहत की सांस ली।

जमशेदपुर के पारडीह स्थित आशियाना वुडलैंड में रहने वाले अंश के पिता मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पिछले कई दिनों से पूरा परिवार चिंता में था। वहीं मां और पत्नी ने भी उनकी सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई।

अंश की पत्नी, जो टाटा स्टील में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, ने कहा कि संपर्क नहीं होने के कारण परिवार काफी परेशान था, लेकिन अब उनके सुरक्षित लौटने की खबर से सभी को सुकून मिला है।

अंश के घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का जमावड़ा लगा है और लगातार लोग फोन कर उनकी कुशलता की जानकारी ले रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे की वजह से ही शिवसेना (यूबीटी) छोड़ रहे नेता: नितेश राणे

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना पश्चिम बंगाल के टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) से की है।...

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के संस्थापक अनित थापा ने बुधवार को गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी (चीफ...

एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत