जुगसलाई से लापता थे युवक-युवती, वीडियो जारी कर कहा-दोनों ने अपनी मर्जी से कर ली शादी
24 फरवरी से दोनों है लापता, कहा-घर नहीं लौट सकते क्योंकि उनकी जान को खतरा
जमशेदपुर : शहर के जुगसलाई क्षेत्र से लापता बताए जा रहे युवक जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और युवती निसहत गुल ने एक वीडियो जारी कर अपने-अपने धर्म की रीति-रिवाज से शादी करने की जानकारी दी है।
वीडियो में दोनों ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और वे सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था और कुछ दिनों से उनके लापता होने की शिकायत पुलिस प्रशासन से की थी। लिखित आवेदन भी दिया था।
इस बीच सामने आए वीडियो में युवक-युवती ने स्प्ष्ट कहा है कि उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से शादी की है।
वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं अब लोगों की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है।
बीते 24 फरवरी से दोनों लापता हैं। शादी की पुष्टि करते हुए युवती ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। दोनों को जान का खतरा है इसलिए वे घर नहीं लौट सकते हैं।
