गोलमुरी की तर्ज पर बिष्टुपुर ब्लड बैंक के समीप आधा दर्जन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्लड बैंक के समीप बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लगभग आधा दर्जन दुकानों में आग लगा दी। आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। हरदुकानदार को लगभग 2 से 3 लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आगजनी की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किसने और किन कारणों से लगाई आग। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मालूम हो कि इससे पहले गोलमुरी थाना अंतर्गत हिन्दू बस्ती के भारत रेडीमेड कपड़ा गोदाम में अाग लग गई थी। उसे हादसे में भी 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। यह भी जानकारी मिली थी कि रात में कुछ संदिग्धों को देखा गया था। हालांकि उस मामले में अब तक पुलिस को कोई पुख्ता सुराग हाथ नही लगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

पूर्वी सिंहभूम जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, 14 वर्ष की बालिकाओं को टीका लेने की अपील

जमशेदपुर : सदर अस्पताल परिसर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल द्वारा किया गया। इस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत