मुख्यमंत्री ने मानगो की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन, बोले-निकायों के सशक्तिकरण के लिए हैं प्रतिबद्ध

मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

रांची/ जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से सोमवार को मानगो नगर निगम, जमशेदपुर की नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री व कल्पना सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मानगो की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। प्रचंड जीत के बाद सीएम की पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन ने सुधा गुप्ता एवं बन्ना गुप्ता का मुंह मीठा कराया, इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने कहा कि यह जीत मानगो की जागरूक जनता, माताओं-बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों के विश्वास और समर्थन की जीत है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रीमती सुधा गुप्ता को जीत की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों के सशक्तिकरण एवं शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मानगो के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सुधा गुप्ता ने मुलाकात के दौरान मानगो क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में पेयजल एवं कचड़े के निस्तारण की समस्या के साथ अन्य विकास योजनाओं का विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि “सुरक्षित, स्वच्छ, समृद्ध और विकसित मानगो” का निर्माण लक्ष्य है और इस दिशा में राज्य सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से तीव्र गति से कार्य किया जाएगा।

अंत में श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि यह जीत जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है। वे मानगो की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने कराया फलाहार , बोले-सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो

जमशेदपुर। भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली...

जमशेदपुर के सरजमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, महिला ने पुश्तैनी जमीन बताकर रुकवाया काम

जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो गईं महिला और काम बंद हो गया, थाने में भी बात नहीं बनी ठेकेदार ने निर्माण कार्य में बाधा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत