जमशेदपुर में हिन्दू नववर्ष यात्रा 18 मार्च और रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन 28 मार्च को

जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया निर्णय

जमशेदपुर : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक अभय सिंह के निर्देश पर तुलसी भवन बिष्टुपुर में हुई। बैठक का नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया और मंच संचालन महासचिव प्रवीण सेठी ने।

बैठक में जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल हुए एवं अपने-अपने विचार रखे। केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी कहा कि जमशेदपुर के युवा वर्ग को रामनवमी महोत्सव मे अग्रिम भूमिका निभाने की जरूरत है। केन्द्रीय समिति के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने कहा कि सोनारी मे विसर्जन देर रात तक न हो इसके लिए भी केन्द्रीय समिति को सोनारी के सभी समितियो से एक बैठक करनी चाहिए।

सोनारी के अशोक जैन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिला परिषद रामनवमी के नजदीक समय पर कोई बैठक न रखे। बैठक पहले हो जाए। कदमा संकट मोचन हनुमान अखाडा से उतम कुमार दास ने बताया कि कदमा उलियान मोड में स्थापित हनुमान मंदिर के पास रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के सैकड़ों आनलाइन डिलीवरी ब्वायज की सैकड़ों बाइक से मंदिर और आसपास के सड़क पर अतिक्रमण से हिंसा की घट सकती है।

इसपर जल्द कार्रवाई हो, सभी के सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या यानी 18 मार्च को हिन्दू नववर्ष यात्रा एवं 28 मार्च को रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन का निर्णय लिया गया।

केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों को एक सूत्र मे पिरो कर केन्द्रीय समिति को जमशेदपुर में सशक्त संगठन बनाने में आप सबों के योगदान एंव सहयोग के कारण हो पायां7

आने वाले समय में केन्द्रीय समिति का और विस्तार किया जाएगा। जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति को विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपना सहयोग देने की बात कही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा-सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं, समाज की सुरक्षा और सेवा का मजबूत आधार

जमशेदपुर । विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा है कि सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं है , बल्कि समाज की सुरक्षा और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत