इजराइल-अमेरिका का तेहरान पर साझा हमला, कई शहरों में धमाके; भारत ने जारी की एडवाइजरी


नई दिल्ली/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव उस समय और बढ़ गया जब इजराइल और अमेरिका ने तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया कि यह ऑपरेशन दोनों देशों की जॉइंट मिलिट्री एक्शन का हिस्सा है।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के कार्यालय के पास भी हमला किया गया। हमले के बाद खामेनेई को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आसमान में धुएं का गुबार देखा गया।
भारत की एडवाइजरी जारी
क्षेत्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने इजराइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन व होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।
‘प्रिवेंटिव अटैक’ का दावा
इजराइल डिफेंस फोर्सेज़ (IDF) ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे “प्रिवेंटिव अटैक” बताया है। तेहरान सहित अन्य शहरों में एयर रेड सायरन बजाए गए हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
हमले के तुरंत बाद ईरान ने एहतियातन अपनी सभी उड़ानें रोक दीं और एयरस्पेस खाली करा लिया। वहीं इजराइल में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है और नागरिकों से सुरक्षित स्थानों के पास रहने की अपील की गई है।
IDF ने सोशल मीडिया पर कहा कि पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए हैं और नागरिकों को संभावित मिसाइल हमले की आशंका के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों के नजदीक रहने का निर्देश दिया गया है।
ट्रम्प पहले दे चुके थे चेतावनी
इस घटनाक्रम से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी थी। अमेरिका ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को इजराइल छोड़ने की सलाह भी जारी की थी।
पूरे क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस तेजी से बदलते घटनाक्रम पर टिकी हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बारीडीह हाई स्कूल को मिला प्लस-टू दर्जा

बारीडीह हाई स्कूल को प्लस-टू मान्यता मिलने से छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च माध्यमिक शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू होंगे।

जमशेदपुर में एसयूसीआई का जोरदार प्रदर्शन, नागरिक सुविधाओं को लेकर उठाई आवाज

जमशेदपुर में एसयूसीआई ने नागरिक समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें जल संकट, सफाई और फ्लाइओवर निर्माण जैसे मुद्दे उठाए गए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत