सामाजिक और सांस्कृतिक संवाद का प्रमुख केंद्र बनेगा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र : द्रौपदी मुर्मू

जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू ने जमशेदपुर के कदमा स्थित मरीन ड्राइव में गुरुवार को श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए आधारशिला रखी। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित भूमि पूजन समारोह गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

मुर्मू ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि यह हमारी जीवन पद्धति और सामाजिक समरसता की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि श्री जगन्नाथ की परंपरा लोककल्याण, सेवा और समावेशिता का संदेश देती है। ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित कराने और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि यह केंद्र न केवल धार्मिक गतिविधियों का स्थल होगा, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संवाद का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में संतोष कुमार गंगवार, हेमन्त सोरेन और धर्मेंद्र प्रधान, समारोह में सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में शुरू हुई दो दिवसीय कला कार्यशाला शिमुल-26

जमशेदपुर के साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला शिमुल-26 शुरू हुई। कार्यक्रम में कलाकारों ने भाग लिया और कला संवर्धन पर चर्चा की गई।

केंद्र की मोदी सरकार 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे का प्रतीक: प्रेम रंजन पटेल

नालंदा, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत