चाईबासा में रांजाबुरु खदान के खिलाफ तीसरे दिन भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी

चाईबासा। सारंडा में स्थित स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की रांजाबुरु खदान के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। 23 फरवरी की सुबह से 18 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने खदान का संचालन ठप कर रखा है। आंदोलन रोजगार नहीं तो खनन नहीं के नारे के साथ सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले चल रहा है।

आंदोलन का नेतृत्व सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम, मुखिया राजू शांडिल और विभिन्न गांवों के मुंडा कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान संचालन ग्रामसभा की अनुमति और मानकी-मुंडाओं की सहमति के बिना शुरू कर दिया गया। उनका कहना है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय ठेका कंपनी मां सरला पावर वर्क की बाहरी लोगों को काम पर रखा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार खदान में ड्राइवर, आॅपरेटर, हेल्पर और मजदूर तक बाहर से लाए गए हैं, जबकि आसपास के गांवों में प्रशिक्षित युवा उपलब्ध हैं। इसे आदिवासी अधिकारों की अनदेखी बताया जा रहा है।

सेल गुवा के कुछ अधिकारी वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन ठेका कंपनी के जिम्मेदार प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने से कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक स्थानीय युवाओं को लिखित रूप में रोजगार की गारंटी नहीं दी जाएगी, तब तक खदान का संचालन शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम...

विदेशी फंडिंग मामले में न्यूजक्लिक और प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर और ईसीआईआर रद्द

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। विदेशी फंडिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत