बागबेड़ा : पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने टांगी से मारकर की बड़े भाई की हत्या

जमशेदपुर। शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचा गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय शेरू मार्डी के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार शेरू खेती-किसानी का काम करता था, लेकिन वह शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। मंगलवार देर रात भी वह कथित तौर पर शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

पिता को बचाने के लिए छोटा भाई मनीष मार्डी बीच-बचाव करने आया, लेकिन झड़प और तेज हो गई। आरोप है कि हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर मनीष ने टांगी से शेरू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शेरू खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने छोटे बेटे मनीष मार्डी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को खून से सनी टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भगवान जगन्नाथ हो गए हैं जमशेदपुर बिहारी : राष्ट्रपति

जमशेदपुर। 'श्री श्री जगन्नाथ मंदिर की जमशेदपुर में स्थापना का यह सही समय है। भगवान जगन्नाथ जल्दी नहीं आते, उनके आने का इंतजार करना...

जमशेदपुर की खुशबू ने रचा इतिहास, 2500 युवाओं को रोजगार के दिए अवसर

जमशेदपुर : बिहार में जन्मी और जमशेदपुर में पली-बढ़ी 22 वर्षीय खुशबू कुमारी सिंह उन अनेक युवाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं जो दृढ़ संकल्प...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

चाईबासा में रांजाबुरु खदान के खिलाफ तीसरे दिन भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी

चाईबासा। सारंडा में स्थित स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की रांजाबुरु खदान के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी...

फ्री लीगल एड कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद का निधन, डायन प्रथा के खिलाफ किया था आंदोलन

जमशेदपुर। सोनारी निवासी और फ्री लीगल एड कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद का शुक्रवार सुबह टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में निधन हो गया। वे पिछले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading