इंस्टाग्राम पर भी प्रधानमंत्री मोदी सबसे पसंदीदा नेता, 10 करोड़ फॉलोवर्स का बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता बने हैं। 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज्यादा एक्टिव और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बनाया है। प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ी है, जो भारत और विदेश दोनों जगह दर्शकों से जुड़ने की उनकी लगातार पहुंच की रणनीति को दिखाती है। वर्तमान में जाने-माने विश्व लीडर्स में पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोगुना से अधिक है।
दुनिया के पांच बड़े नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है।

डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के 106.2 फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर उनके 54 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ये आंकड़े पीएम मोदी की बड़ी ग्लोबल पहुंच और मजबूत कनेक्शन को दिखाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी भारत में भी इंस्टाग्राम पर अन्य राजनेताओं से काफी आगे हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या लगभग 12.6 मिलियन है।
दिसंबर 2025 तक, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के अलग-अलग नेताओं के बीच सबसे अधिक अप्रूवल रेटिंग हासिल की। स्टेटिस्टा के अनुसार, पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत है, जिससे वे अन्य वैश्विक नेताओं के साथ सूची में शीर्ष स्थान पर रहे।
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची 63 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे, अर्जेंटीना के जेवियर मिलेई 60 प्रतिशत के साथ तीसरे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं।
अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की ओर से 2 फरवरी और 8 फरवरी के बीच जुटाए गए डेटा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 67 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 40 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, देशभर में धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष देश में सामान्य से कम बारिश होने...

बिहार: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा आयोजन; मेला पथ को बनाया जाएगा ‘शिवमय’

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत