ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

उपायुक्त ने सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग सिस्टम और उसके बैकअप की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और अनधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। सीसीटीवी कैमरे लगातार सक्रिय रहें, उनकी रिकॉर्डिंग का नियमित बैकअप लिया जाए तथा समय-समय पर उसकी जांच भी की जाती रहे। उन्होंने दैनिक निरीक्षण रजिस्टर और लॉग बुक को अद्यतन एवं पारदर्शी तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की नियमित आॅडिट, रिपोर्टिंग प्रणाली की समयबद्ध समीक्षा तथा उच्च स्तरीय निगरानी तंत्र को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को देखा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु : सीएम विजय के तलाक मामले पर चेंगलपट्टू कोर्ट में आज सुनवाई

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की...

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के देवघर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मनरेगा के जेई संतोष प्रसाद ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता...

मणिपाल हॉस्पिटल्स टाटानगरिया में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर, हृदय रोगों से बचाव पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

विशेष प्रशिक्षण में मौजूद लोगों ने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स टाटानगरिया द्वारा बुधवार को सीपीआर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत