फ्री लीगल एड कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद का निधन, डायन प्रथा के खिलाफ किया था आंदोलन


जमशेदपुर। सोनारी निवासी और फ्री लीगल एड कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद का शुक्रवार सुबह टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में निधन हो गया। वे पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे। शुरूआत में उन्हें निमोनिया की शिकायत पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उनका हृदय ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है। टीएमएच के कैथलैब में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रेमचंद ने अपना पूरा जीवन झारखंड में डायन प्रथा जैसे अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष को समर्पित कर दिया। समाज सुधार की इस राह में उन्होंने निजी जीवन का त्याग किया और विवाह नहीं किया। डायन प्रथा उन्मूलन के लिए कानून बनवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अभियान में फ्री लीगल एड कमेटी के महासचिव एडवोकेट जी.एस. जायसवाल ने भी उनका साथ दिया।

वे केवल अंधविश्वास के खिलाफ ही नहीं, बल्कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए भी लगातार सक्रिय रहे। विचाराधीन कैदियों के साथ हो रहे मानवाधिकार हनन के मामलों को उन्होंने फ्री लीगल एड कमेटी के सदस्य जवाहरलाल शर्मा के साथ मिलकर उच्चतम न्यायालय तक पहुंचाया। उनके प्रयासों से कई निर्दोष कैदियों को न्याय मिला और बड़ी संख्या में लोगों की जेल से रिहाई संभव हो सकी।

प्रेमचंद की सबसे बड़ी उपलब्धि पद्मश्री सम्मानित छुटनी महतो को माना जाता है। डायन प्रताड़ना की शिकार छुटनी महतो को उन्होंने अपनी संस्था से जोड़ा और उन्हें जमीनी स्तर पर इस कुप्रथा के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया। छुटनी महतो ने बाद में डायन प्रथा उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया, जिसके लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। प्रेमचंद अक्सर कहा करते थे कि छुटनी महतो ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।

मूल रूप से बनारस के रहने वाले प्रेमचंद जेपी आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जमशेदपुर आए थे और फिर यहीं के होकर रह गए। उन्होंने आजीवन समाज सेवा को ही अपना परिवार माना। उनके पारिवारिक सदस्यों के बारे में बनारस में कौन और कहां हैं, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322Aका 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 व 4 अप्रैल को

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 3 और 4...

गाेलमुरी के बजरंगनगर में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, एक का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में प्रकाश सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत