एक्सएलआरआई और सेंटिफिक ग्लोबल टेक्नोलॉजीज के बीच हुआ एमओयू
जमशेदपुर । जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) ने गुरुवार को वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी सेंटिफिक ग्लोबल टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
इस साझेदारी के माध्यम से अब छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन की कृत्रिम बुद्धिमत्ता संबंधी चुनौतियों और समाधानों का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।
समझौता ज्ञापन के अवसर पर एक्सएलआरआई की ओर से प्रो कनगरराज अयालुसामी (संयोजक – कॉर्पोरेट संबंध) ने हस्ताक्षर किया, जबकि सेंटिफिक ग्लोबल टेक्नोलॉजीज की ओर से लक्ष्मी नरसिम्हन रंगाचारी (महाप्रबंधक – भारत) और पूजा माइकल एंथनी (सहायक उपाध्यक्ष) ने हस्ताक्षर किया।
इस अवसर पर प्रो राहुल शुक्ला (अध्यक्ष – प्रवेश), प्रो हर्षित कुमार सिंह, प्रो फरहीन फातिमा शेख सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।
