जमशेदपुर से हाई-टेक खेती के प्रशिक्षण के लिए 40 किसानों का जत्था नोएडा रवाना

जमशेदपुर : राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जमशेदपुर से 40 किसानों का एक जत्था गुरुवार को उच्च कोटि के प्रशिक्षण के लिए नोएडा रवाना किया गया।

सभी किसान हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ नोएडा में 5 दिनों का एक्सपोज़र टूर पर रहेंगे,जहाँ उन्हें हाई-टेक तकनीक से खेती की जानकारी दी जाएगी। जिला उद्यान विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान खास तौर पर मशरूम, पाइनएप्पल और शिमला मिर्च की आधुनिक खेती तकनीक सीखेंगे।

जिला मुख्यालय से आज इन किसानों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने कहा की अनुसार, पूर्वी सिंहभूम इलाका खेती के लिए काफी उपजाऊ है, लेकिन नई तकनीक और उन्नत पौध संरक्षण की जानकारी सीमित है।

इसी कारण किसानों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने के लिए यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस जत्थे में महिला और पुरुष दोनों किसान शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद किसान अपने-अपने क्षेत्रों में आधुनिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाएंगे और अपनी आमदनी के नए स्रोत तैयार करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा ‘जादू’ : अश्विनी वैष्णव

बीकानेर, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत