जमशेदपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह छह साल के लिए निष्कासित, जानें वजह

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में कड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता जीतेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। जीतेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के निदेर्शों की अनदेखी करते हुए मेयर पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता के खिलाफ अपनी पत्नी पार्वती देवी को चुनाव मैदान में उतारा और उनके पक्ष में सक्रिय रूप से प्रचार भी किया।

जानकारी के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव प्रचार करें। इसके बावजूद जीतेंद्र सिंह ने न केवल अपनी पत्नी का नामांकन वापस नहीं लिया, बल्कि खुले तौर पर उनके समर्थन में चुनाव अभियान चलाया। इसे पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना गया है।

मंगलवार को कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने पत्र जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जीतेंद्र सिंह ने पूर्व में पार्टी में पुन: शामिल होते समय अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आश्वासन दिया था। यह भी कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निदेर्शानुसार सभी नेताओं को अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन करना अनिवार्य था। जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अनुशंसा पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि जीतेंद्र सिंह को इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण निष्कासित किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें पुन: संगठन में शामिल कर लिया गया था। ताजा घटनाक्रम को देखते हुए पार्टी ने इस बार सख्त रुख अपनाया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज अस्वस्थ; हैदराबाद में चल रहा इलाज​

जमशेदपुर: पारडीह में एन एच 33 स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 108 सिद्धेश्वर काली मंदिर के श्री विद्यानंद सरस्वती महाराज जी के अस्वस्थ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत