विदेश में पढ़ रहे स्काॅलर्स से मुख्यमंत्री हेमंत ने साझा किया विजन, ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज में झारखंड का जलवा
रांची : झारखण्ड का प्रतिभाशाली युवा विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करे, इस विजन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे बढ़ रहें हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री से ऑक्सफोर्ड, एडिनबर्ग जैसे संस्थानों के स्कॉलर्स ने भेंट की। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना से झारखण्ड के युवा सपने बुन रहे हैं।


विदेश में पढ़ रहे कई स्काॅलर्स ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ राज्य सरकार का विजन साझा किया। उन्होंने बताया कि 2050 तक रिकाॅर्ड संख्या में झारखंड के छात्र-छात्राएं विदेशों में पढ़ाई करेंगे। वहीं विदेशों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि मरांग गोमके मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना विदेशों में उच्च शिक्षा करने वाले स्टूडेंटस वरदान साबित हो रहा है।
झारखंड की छात्रवृत्ति योजना को मिल रही सराहना
कई विदेशी विश्वविद्यालयों के झारखंडी स्काॅलर्स मंगलवार को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सात समंदर पार झारखंड का मान बढ़ाने वाले शोधार्थी छात्र-छात्राओं ने विस्तार से विदेशों में झारखंड की इस छात्रवृत्ति योजना की हो रही प्रशंसा से सीएम को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में जस्टिस विषय की लेक्चरर डॉ. रेजिना हांसदा और यूके के यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग में डेवलपमेंट शामिल थीं। इसके अलावा ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल स्टडीज की डॉ. रिचर्ड टोप्पो, यूके में स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में पीएचडी कर रहीं माधुरी खलखो भी शामिल हो रही है। इसके अलावा यूके में निवर्सिटी ऑफ़ सेंट एंड्रयूज़ की मास्टर्स नोलीना मिंज ने शिष्टाचार भेंट की।
उम्मीद है भविष्य में विदेशी शिक्षण संस्थानों में झारखंड का परचम लहराएगा। मुख्यमंत्री का विजन भी कुछ इसी तरह का है।
