मानगो के बालीगुमा चंद्रेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में 21 फरवरी से प्रतिष्ठा समारोह व श्रीमद्भागवत कथा

जमशेदपुर। शहर के बालीगुमा स्थित चंद्रेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में आगामी 21 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

यह धार्मिक अनुष्ठान ठाकुर जय मंगल सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि बालीगुमा स्थित N.H.-33 के समीप मंदिर परिसर में यह नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विधि-विधान के साथ भगवान चंद्रेश्वर महादेव एवं माता दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

समारोह में देश के विद्वान आचार्य एवं पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अनुष्ठान संपन्न होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं सनातन धर्म की महिमा का विस्तृत वर्णन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भजन-कीर्तन, संध्या आरती तथा प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।

आयोजन समिति के अनुसार, समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की गई है।

बालीगुमा में आयोजित होने वाला यह भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत