गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या में उसके भाई पर संदेह, 17 वर्षों से जमशेदपुर से फरार है अरविंद शर्मा

अरविंद ने ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की हत्या करायी व उनकी पत्नी पिंकी से कर ली थी शादी

बाद में अपने भाई विक्रम के साथ मिलकर उत्तराखंड में कर रहा था कारोबार

पैसों के बंटवारा को लेकर हो गया था विवाद , पुलिस कर रही मामले की जांच

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुरु और कई संगीन मामलों का आरोपी विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में देहरादून की पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.

व्यवसायिक, आपराधिक और निजी सारे एंगल से पुलिस जांच कर रही है. बताया जाता है कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं जमशेदपुर के गैंगस्टर के आपसी रंजिश के कारण तो हत्या नहीं की गयी.

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं उसका कोई निजी विवाद तो नहीं था. बताया जाता है कि हाल के दिनों में विक्रम शर्मा का अपने ही भाई अरविंद शर्मा के साथ भी संपत्ति का विवाद हो गया था.

अरविंद शर्मा करीब 17 साल से जमशेदपुर से फरार है और उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी है. वह अशोक शर्मा हत्याकांड का आरोपी है.

बताया जाता है कि अरविंद शर्मा ने ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की हत्या करायी और फिर उनकी ही पत्नी सोनारी निवासी पिंकी से शादी कर ली थी. बाद में विक्रम शर्मा के साथ मिलकर वह उत्तराखंड में कारोबार कर रहा था.

बताया जाता है कि कारोबार में ही आपसी पैसों के बंटवारा को लेकर विवाद हो गया था. उस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है. वहीं, विक्रम शर्मा के मामले में जमशेदपुर पुलिस से भी देहरादून पुलिस ने संपर्क किया है ताकि अपराध जगत की जानकारी ली जा सके. बताया जाता है कि विक्रम शर्मा के करीबियों की भी पुलिस तलाश कर रही है ताकि उसके बारे में पता लगाया जा सके.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत