गोलमुरी में फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड में पिस्टल व पिलेट समेत चार गिरफ्तार

गिरफ्तार गुरप्रीत सिंह पर टेल्को व बर्मामाइंस थाना में लूट समेत कई मामले हैं दर्ज, सुमित सिंह भी आरोपी

जमशेदपुर : फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड में परिजनों और स्थानीय लोगों के जोरदार विरोध के बाद हरकत में आई पुलिस। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले, अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबड़ा तथा रजा आलम शामिल हैं.

सभी आरोपी थाना गोलमुरी के निवासी हैं. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कण्ट्रीमेड पिस्टल, सात खोखा और तीन पिलेट बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. गुरप्रीत सिंह पर टेल्को और बर्मामाइंस थाना में लूट और अन्य मामलों के केस दर्ज हैं. अमरीक सिंह पर वर्ष 2022 में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.

सुमित कुमार सिंह पर भी पूर्व में मामला दर्ज है. एसएसपी का कहना है कि इस कांड में अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता सामने आई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

मालूम हो कि गोलमुरी थानाके टिनप्लेट मैदान में बीते बुधवार को फल व्यवसायी कन्हैया यादव को गोली मार दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन के आधार पर गोलमुरी थाने में मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के निर्देश डीएसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. अंतत: पुलिस को कामयाबी मिली।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत