आदित्यपुर में अपराधियों ने महिला से छीनी छह लाख की चेन, स्थानीय लोगों में दहशत

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम नगर रोड नंबर-3 में गुरुवार सुबह अपराधियों ने चेन छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आदित्यपुर थाने में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्हाेंने बताया है कि सुबह करीब सात बजे जब वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने बदमाश उनके करीब पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उन्हाेंने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। उन्हाेंने बताया कि छीनी गई सोने की चेन की कीमत लगभग छह लाख रुपये है।

सुबह के समय रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं दिख रही है।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि हेलमेट पहनकर वारदात को अंजाम देना अपराधियों की सोची-समझी रणनीति हो सकती है, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह अपराधी वहीं हो सकतें हैं जो सुबह के समय जमशेदपुर के सोनारी में महिला से छिनतई कर भागे है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे...

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कडी कार्रवाई : उपायुक्त

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत