झारखंड में चुनाव से पहले 41 वार्डों में हो गया फैसला
रांची : झारखंड नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही कुल 41 वार्डों में विजेता का फैसला हो गया। राज्य के 48 शहरी निकायों में आगाती 23 फरवरी को मतदान होगा जबकि 27 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।
चुनाव में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद, 19 नगर पंचायतों में महापौर या अध्यक्ष और 1087 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव हो रहा है। झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनावों में 41 वार्ड पार्षदों का निविर्रोध निर्वाचन हो गया है। दूसरी ओर तीन वार्डों एक भी नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण सीटें रिक्त हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने मीडिया को यह जानकारी दी। बताया कि राज्य के 41 वार्डों में एक-ए ही नामांकन दाखिल किए जाने के कारण संबंधित पार्षद पद के उम्मीदवार निविर्रोध चुन लिए गए।
इन तीनों वार्डों में जमशेदपुर के मानगो नगर निगम का वार्ड 22, कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड 5 की सीटें रिक्त रह गईं।
———–
चुनाव का शेड्यूल
नामांकन प्रक्रिया -29 जनवरी से 4 फरवरी
नाम वापसी- 6 फरवरी
————–
महापौर या अध्यक्ष पद के कुल उम्मीदवार
महिलाएं-235
पुरुष -327
कुल 562
—————
वार्ड पार्षद के लिए कुल उम्मीदवार
महिलाएं-2727
पुरुष-2742
कुल-5569
—————–
कुल मतदाता 43.33 लाख
महिलाएं-21.26 लाख
पुरुष-22.06
