जमशेदपुर के नंदन टेंट हाउस में भीषण आग, हर तरफ धुआं, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के विभिन्न इलाके में बीते एक पखवारे में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है।

भुइयांडीह छाया नगर स्थित नंदन टेंट हाउस के गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग गई। लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं तेजी से फैलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूचना मिलते ही टाटा स्टील की एक और झारखंड सरकार की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। यदि आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास के मकानों और दुकानों तक आग फैलने की आशंका थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना की जानकारी देते हुए सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गोदाम में रखे टेंट, कपड़े और अन्य सामान के जलने की आशंका जताई जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई : प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली...

सरायकेला में छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ

सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 11 से 13 अप्रैल तक छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद जोबा मांझी ने पारंपरिक विधि से किया, कई अधिकारी मौजूद रहे।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गोविंद विद्यालय, तमुलिया के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा का निधन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो पारडीह के समीप स्थापित गोविंद विद्यालय, तमुलिया के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा( 85) का मंगलवार...

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत