रामगढ़ में कल होगा सामूहिक विवाह, 101 बेटियों को आशीर्वाद देंगे राज्यपाल और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी आएंगे

रामगढ़। सिद्धो-कान्हो मैदान में रविवार को होने वाले सांसद सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी । सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मीडिया से बातचीत में बताया कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की 101 बेटियों का विवाह भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन में 202 वर-वधू, उनके परिजन और क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे।

सांसद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9 बजे 101 दूल्हों की बारात से होगी, जो 101 सजी-धजी गाड़ियों में निकलेगी। बारात की अगुवाई स्वयं सांसद मनीष जायसवाल करेंगे। बारात में छऊ नृत्य, आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों की झांकियां, ढाक-ताशा, बैंड पार्टी और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबॉल ग्राउंड से निकलकर यह बारात शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरेगी, जहां 23 स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

समारोह में प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी अपने गीतों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। कोलकाता के मशहूर राघव पंडित की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और राम राम जय राजा राम की धुन के बीच जयमाला की रस्म अदा की जाएगी। सांसद मनीष जायसवाल स्वयं 101 बेटियों का कन्यादान करेंगे। इन जोड़ों में कई दिव्यांग कन्याएं, एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी कोच और वे बेटियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपने माता-पिता या परिजनों को खो दिया है। सांसद जायसवाल ने न केवल उनका विवाह कराने, बल्कि उनके गृहस्थ जीवन को संबल देने का भी संकल्प लिया है। इसके तहत प्रत्येक जोड़े को एक-एक ई-रिक्शा और दैनिक जरूरत की कई सामग्रियां भेंट की जाएंगी। आयोजन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ सैकड़ों निजी सुरक्षाकर्मी और सांसद प्रतिनिधि तैनात रहेंगे। यह आयोजन सामाजिक सरोकार और सामूहिक सहभागिता का एक बड़ा उदाहरण बनने जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

गुजरात में 14 दिनों के भीतर 84 बाल मजदूरों को बचाया गया, 26 आरोपियों पर केस दर्ज

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस ने 'ऑपरेशन चाइल्डहुड फ्रीडम' राज्यव्यापी अभियान चलाया। एक महीने तक...

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘तेलंगाना पब्लिक स्कूल’ खोले जाएंगे: मुख्यमंत्री रेड्डी

हैदराबाद, 17 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रंगा रेड्डी जिले के अरुतला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य द्वारा संचालित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत