जमशेदपुर में 25वीं राज्य पैरा एथलेटिक्स व 6वीं राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 7 फरवरी से

दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 18 जिलों के डेढ़ सौ दिव्यांग खिलाड़ी ले रहे भाग

जमशेदपुर : झारखंड पैरालंपिक समिति (पीसीजे) के समर्थन से 25वीं राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 तथा 6वीं राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 7 से 8 फरवरी तक जमशेदपुर स्थित जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के 18 जिलों से करीब डेढ़ सौ दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आयोजन से जुड़े पूर्वी घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के साथ-साथ पैरा बैडमिंटन के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के रहने, खाने और चिकित्सा सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षक एवं अभिभावकों की भी अच्छी उपस्थिति देखी जा रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश भी दिया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

संजय राउत के बड़बोलेपन से हुआ शिवसेना (यूबीटी) का 70 प्रतिशत नाश: संजय झा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बिहार दौरे के बारे में...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत