टाटानगर से चलने वाली कई मेमू ट्रेनें रद्द, जानें वजह


जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ामपहाड़ के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनों को फरवरी माह की कई तिथियों में रद्द कर दिया गया है। रेलवे की ओर से परिचालन कारणों से यह निर्णय लिया गया है, जिससे खासकर टाटानगर से रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

मंगलवार को रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर से बड़ामपहाड़ जाने वाली ट्रेन संख्या 68131 और बड़ामपहाड़ से टाटानगर आने वाली ट्रेन संख्या 68132 5, 8, 12, 15, 19, 22 और 26 फरवरी 2026 को रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 68133 और 68134 भी 5, 12, 19 और 26 फरवरी 2026 को नहीं चलेंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इन ट्रेनों के रद्द रहने से टाटानगर, चाकुलिया, घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ामपहाड़ की ओर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों और छात्रों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत