चतरा : चतरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश वर्मा टंडवा में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से बतौर रिश्वत यह राशि ले रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को मौके पर ही दबोच लिया।
यह कार्रवाई एसपी आरिफ एकराम के नेतृत्व में गठित एसीबी की विशेष टीम ने की ।गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और एसीबी अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
बहरहाल झारखंड में लगातार एसीबी कार्रवाई कर रही है लेकिन भ्रष्टाचार है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है।
