मनरेगा दिवस : मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत में 100 दिन कार्य करने वाले श्रमिकों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : मनरेगा दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसुता पंचायत में आयोजित मनरेगा दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस दौरान उन्होने मनरेगा योजना में 100 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। उन्होंने श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण परिवारों को आजीविका सुरक्षा प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। कहा कि मनरेगा के माध्यम से न केवल रोजगार सृजन हो रहा है, बल्कि जल संरक्षण, सिंचाई, वृक्षारोपण एवं ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण जैसे कार्यों से गांवों के समग्र विकास को भी गति मिल रही है।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत समय पर मजदूरी भुगतान, कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्यों से जुड़ें तथा पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

मनरेगा दिवस के अवसर पर जिले की सभी पंचायतों में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां 100 दिन कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही योजना की उपलब्धियों और प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, मनरेगा कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने झारखंड में बिजली कंपनियों के घाटे पर जताई चिंता, वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवासन-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को रांची में झारखंड सरकार के साथ बिजली व्यवस्था...

फ्रांस के प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में शुरू हुई यूपीआई सेवा, पीयूष गोयल बोले- यूपीआई के ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्रतिष्ठित रिटेल स्टोर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत