जमशेदपुर के उलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 22 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद


जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित गांधी मैदान में अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जितु (32) के रूप में हुई है। उसके पास से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 4.12 ग्राम है और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

थाना प्रभारी मो शारीक अली ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी मैदान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम गांधी मैदान पहुंची। पुलिस बल को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। इसी दौरान जवानों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया। फरार हुए अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सुंदरनगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, औजार व नकदी बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

जन्मदिन बना मातम का दिन : जमशेदपुर से देवरी जा रहे तीन दोस्तों में दो की मौत

जमशेदपुर : जमशेदपुर से देवरी मंदिर जन्मदिन मनाने निकले तीन दोस्तों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक बाल- बाल बचा....

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत