जन्मदिन बना मातम का दिन : जमशेदपुर से देवरी जा रहे तीन दोस्तों में दो की मौत

जमशेदपुर : जमशेदपुर से देवरी मंदिर जन्मदिन मनाने निकले तीन दोस्तों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक बाल- बाल बचा. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार और विकास रजक अपने दोस्त कैप्टन शर्मा के साथ देर रात जन्मदिन मनाने के लिए देवरी मंदिर जा रहे थे. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे कैप्टन शर्मा चला रहे थे.

बताया जा रहा है कि जैसे ही वे चांडिल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े. हादसे में अमन कुमार और विकास रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कैप्टन शर्मा को मामूली चोटें आईं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमन और विकास को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन अमन का जन्मदिन था. दोस्त मंदिर जाकर जश्न मनाने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया.

अमन ट्रांसपोर्ट का काम करता था, जबकि विकास एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच ‘मॉक वोटिंग’ टेस्ट करा रही कांग्रेस

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा की सात सीटों के लिए होने वाले चुनाव एक हाई-स्टेक राजनीतिक लड़ाई में तब्दील हो गए...

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत